फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: गढ़वाल खेल महोत्सव आज से, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे उद्घाटन

Sat, 13 Dec 2025 02:53 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सांसद खेल महोत्सव के लिए पूरे गढ़वाल क्षेत्र से 13,000 से अधिक युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल लोकसभा में आज से शुरू होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि इसके लिए 13,000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र में 13 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव होगा। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सांसद खेल महोत्सव के लिए पूरे गढ़वाल क्षेत्र से 13,000 से अधिक युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवेदन किया है, जो क्षेत्र की अपार प्रतिभा और खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह का प्रमाण है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli: बर्फबारी के बाद हिमस्खलन पर कैमरों से रहेगी नजर, रैणी आपदा से लिया कंपनी ने सबक, नियमित होगी निगरानी

पूरे लोकसभा क्षेत्र में महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव गढ़वाल लोक सभा के इतिहास में अभूतपूर्व होने जा रहा है। गौरव की बात है कि देश के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया पौड़ी में इसका शुभारंभ करेंगे।

महोत्सव गढ़वाल लोकसभा के सभी प्रमुख स्थानों पौड़ी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली, मुनिकीरेती और रामनगर में किया जाएगा। सांसद बलूनी ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें