फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन जूनियर चैंपियनशिप में गढ़वाल राइफल्स के मुक्केबाज सतेंद्र का जलवा

Tue, 08 Aug 2017 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लैंसडौन
विज्ञापन
satendra singh (in blue)
विज्ञापन
फिलीपींस के पुएर्टो प्रिसेंसा में आयोजित एशियन जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के ब्वाईज स्पोर्टस कंपनी के कैडेट सतेंद्र सिंह ने रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है।  
विज्ञापन


सोमवार सात अगस्त को हुए हेवीवेट वर्ग 80 किग्रा वजन में उजबेकिस्तान के मुक्केबाज अलमतोव शोकरूख व सतेंद्र सिंह के बीच यह मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों ही मुक्केबाज अंत तक एक दूसरे पर हावी रहे। अंत में सतेंद्र को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।   

सतेंद्र सिंह गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट केंद्र के ब्वाईज स्पोटर्स कंपनी में कक्षा दसवीं के छात्र हैं। भारतीय जूनियर मुक्केबाजी  टीम के लिए माह जुलाई में गुवाहाटी में सम्पन्न जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका चयन एशियन जूनियर चैम्पिययन शिप में हुआ था।
विज्ञापन


एशियन जूनियर चैम्पियनशिप में भी सेना के इस छात्र का सफर उपलब्धियों से भरा रहा। सतेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के लिन शेंग हूव, साउथ कोरिया के किम हूय वो, कजाकिस्तान के नामचीन मुक्केबाज अर्नुर अखमेटजेनोव को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। 

मुक्केबाज छात्र की उपलब्धि पर कमान अधिकारी इंद्रजीत चटर्जी, डिप्टी कमांडेंट कर्नल शलभ सनवाल, कैंट के उपाध्यक्ष डा. एसपी नैथानी ने इसे राज्य का गौरव बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें