फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल राइफल्स के रिक्रूट ने फंदा लगा दी जान

Mon, 17 Aug 2015 06:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल राइफल्स की डेल्टा कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे एक रिक्रूट ने बैरक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सेना की ओर से दी गई सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम चाका तहसील जखोली निवासी नीरज गार्गिया (19) पुत्र देवेंद्र प्रसाद किचिनियर लाइन स्थित डेल्टा कंपनी में 61वें कोर्स का रिक्रूट था।

उसका आठ महीने का प्रशिक्षण हो चुका था। सोमवार सुबह खाली बैरक की छत पर उसका शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक के पिता का हाल में निधन हुआ था। गांव में उसकी मां और दो बड़े भाई रहते हैं। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें