देहरादून। लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबाल लीग चैंपियनशिप में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एडोर्न गढ़वाल एफसी ने डीएमके एफसी को 4-0 के स्कोर से हराया। जबकि अन्य दो मुकाबले ड्रॉ रहे।
पवेलियन मैदान में खेले गए पहले मैच में गढ़वाल एफसी के अमन ने लगातार तीन गोल दाग टीम को मजबूती दिलाई। 41वें मिनट में शार्दूल ने एक गोल कर स्कोर को 4-0 कर जीत दिलाई। जबकि स्पोर्ट्स हाॅस्टल एफसी व महिंद्रा बॉयज एफसी के बीच खेला गया दूसरा मैच 0-0 के स्कोर से ड्रॉ रहा। जबकि सीटी यंग्स एफसी व दून एलीट साॅकर एकेडमी के बीच खेला गया दिन का आखिरी मुकाबला भी 0-0 के स्कोर से ड्रॉ रहा। 30 नवंबर को अधोईवाला एफसी व दून यूनाइटेड एफसी और दून ईगल्स स्पोर्ट्स क्लब व नवादा एफसी के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।