बीएचयू में हुए बवाल की आंच गढ़वाल विवि तक पहुंच गई है। बीएचयू में छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में शांति मार्च निकाल रहे छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज किए जाने से आक्रोशित गढ़वाल विवि के छात्रों ने यूपी सरकार व बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने बीएचयू के कुलपति को हटाए जाने की मांग भी की।
सोमवार को गढ़वाल विवि के छात्रों ने बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी व पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे के नेतृत्व में विवि गेट के समक्ष यूपी सरकार व बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका।