प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने वर्ष 1190 में गढ़वाल विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रवक्ता के तौर सेवा शुरू की थी। नौटियायल ने कुमाऊं विवि से राजनीति विज्ञान में परास्नातक करने के बाद इसी विवि से शोध कार्य किया था। गढ़वाल विवि में आने से पूर्व अन्नपूर्णा नौटियाल ने कुमाऊं विवि मे शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं भी दी।
प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल गढ़वाल विवि में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रही। वर्तमान में प्रो. नौटियाल स्कूल ऑफ सोशल सांइस के डीन पद पर तैनात थी। इसके अलावा प्रा.े नौटियाल वर्ष जुलाई 2004 से विवि के महिला उत्पीडन निवारण स्थाई प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी भी हैं।
प्रो. नौटियाल गढ़वाल विवि की कार्यपरिषद व एकेडमिक परिषद सदस्य भी है। वर्ष 2007 से 2010 तक वह कला संकाय की डीन भी रही। इसके अलावा प्रो. नौटियाल ने कई रिसर्च प्रोजेक्ट भी संचालित किए।