फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 47 वार्डों में नहीं उठा कूड़ा, वेतन में देरी पर वित्त और स्वास्थ्य अनुभाग को नोटिस

Fri, 19 Jan 2024 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नगर निगम ने दावा किया है कि कंपनियों को वेतन का भुगतान कर दिया गया है। आज से इन वार्डों में नियमित रूप से डोर-टु-डोर कूड़ा उठान होगा।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोर-टु-डोर कूड़ा उठान में लगे कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज हैं। उन्होंने दूसरे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी। इससे शहर के पॉश इलाकों में 47 वार्डों के घरों का दूसरे दिन भी कूड़ा नहीं उठा। हालांकि, निगम ने मुख्य सड़क पर पड़े कूड़े ढेरों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उठा लिया। लेकिन, 47 वार्डों की गलियों में ढेर नजर आए।

विज्ञापन


नगर निगम ने दावा किया है कि कंपनियों को वेतन का भुगतान कर दिया गया है। आज से इन वार्डों में नियमित रूप से डोर-टु-डोर कूड़ा उठान होगा। मालूम हो कि हड़ताल पर बैठे कर्मियों का कहना है कि हर माह की सात तारीख को उनका भुगतान हो जाता था लेकिन अभी दिसंबर के ही रुपये नहीं आए। वेतन न मिलने से दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। वहीं, इस पूरे मामले को नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया है। उन्होंने वेतन भुगतान में देरी पर वित्त और स्वास्थ्य अनुभाग को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।I

Dehradun Crime: शराब के नशे में फौजी पिता बना हैवान, दो साल की मासूम बेटी की पीट पीटकर ले ली जान
विज्ञापन


नगर निगम के जिन 47 वार्डों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं वे पटेलनगर, इंद्रानगर, चुखोवाला, राजपुर रोड, घंटाघर के आसपास, रेसकोर्स, डीएल रोड के अंतर्गत आते हैं। इन इलाकों में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की जिम्मेदारी वाटरग्रेस कंपनी के पास है। कंपनी का कहना है कि वित्त अनुभाग ने उसकी फाइलों को बेवजह रोका है। इसी कारण वह कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


कंपनी का भुगतान कर दिया गया है। कंपनी से आश्वासन मिला है कि शुक्रवार से कूड़ा उठान शुरू हो जाएगा। बेवजह भुगतान रोकने पर वित्त और स्वास्थ्य अनुभाग को नोटिस जारी किया है।
- गौरव कुमार, नगर आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें