फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंघोड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट बोर्ड गढ़ी के घंघोड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में अब कूड़े का पहाड़ खड़ा नहीं रहेगा। कैंट बोर्ड की ओर से यहां कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएन सिंह और सीईओ तनु जैन ने प्लांट का उद्घाटन किया। प्लांट में हर दिन करीब 10 टन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। कूड़े से आर्गेनिक खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

कैंट गढ़ी क्षेत्र में दो ट्रंचिंग ग्राउंड हैं। एक प्रेमनगर और दूसरा घंघोड़ा। दोनों ट्रंचिंग ग्राउंड काफी पुराने हैं। इनमें हर रोज करीब 50 टन कूड़ा एकत्रित होता है। लिहाजा यहां कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए थे। इसको देखते हुए कैंट बोर्ड की ओर से दोनों ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाए गए। प्रेमनगर में तो पिछले साल से प्लांट काम कर रहा है, लेकिन घंघोडा में सेना की एनओसी मिलने के बाद मंगलवार को प्लांट शुरू कर दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएन सिंह ने कहा कि यह कैंट बोर्ड का अच्छा प्रयास है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कूड़ा निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान प्लांट संचालक गिरिजेश चौबे, कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा, सफाई अधीक्षक नरेंद्र सिंह, मनोज बिष्ट, अनिल मोटे, राजेंद्र सिंह सौंधी, विष्णु प्रसाद, मेघा भट्ट, जितेंद्र तनेजा, विनोद पंवार, कमलराज, मीनू, मधु खत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन

---
लंबे समय से घंघोड़ा में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन सेना से एनओसी नहीं मिल पा रही थी। एनओसी मिलने के बाद इसका शुभारंभ कर दिया गया है। अब यहां कूड़ा ज्यादा दिन तक डंप नहीं रहेगा। इसका निस्तारण कर दिया जाएगा। इससे आसपास के लोगों को होने वाली समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

- तनु जैन, सीईओ कैंट बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें