फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आसन नदी में डाला जा रहा कूड़ा, यमुना तक पहुंच रहा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। पछवादून के ग्रामीण इलाकों से बहने वाली आसन नदी में लगातार कूड़ा फेंके जाने से नदी का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। नदी में डाला जा रहा यह कचरा पानी के बहाव के साथ बहकर यमुना नदी तक पहुंच रहा है जिससे यमुना नदी भी प्रदूषित हो रही है। स्थानीय निवासियों ने नदी में डाले जा रहे कचरे पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आसन नदी इन दिनों कचरे का डंपिंग जोन बनी हुई है। नदी के आसपास के गांवों से एकत्रित होने वाला अधिकतर कूड़ा नदी में डाला जा रहा है जिससे नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। उधर आसन बैराज पर नदी यमुना से मिल जाती है इसलिए नदी में डाला जा रहा कचरा यमुना नदी को भी प्रदूषित कर रहा है।
पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा, हरबर्टपुर निवासी अरुण कुमार, पूर्व सभासद फुरकान अली का कहना है नदी में लगातार कचरा डालने से किनारों पर गंदगी जमा हो रही है। इसके अलावा जलीय जीवों व नदी के पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने तहसील प्रशासन से नदी में कचरा डालने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। उधर उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया संबंधित विभागों से बात करके नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें