देहरादून में इन दिनों भगवान गणेश की भजन संध्याओं की धूम है। मंदिरों में सुबह भगवान की विशेष पूजा के बाद शाम को महाआरती की गई। कुछ जगह बप्पा को विदाई भी दी गई।
श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में शिव रघुनाथ मंदिर क्लेमनटटाउन में आयोजित गणेश महोत्सव की शाम लोकगायक मंगलेश डंगवाल के नाम रही। सुबह और शाम को आचार्य अजय प्रकाश तिवारी ने पंडाल में भगवान गणेश की विशेष पूजा की।
पढ़ें, बप्पा के भजनों पर जमकर झूमें भक्त
उन्होंने श्री राजराजेश्वरी अवतरण और कृष्ण आह्वान भी सुनाया। शाम को केंद्रीय मंत्री हरीश रावत भी यहां पहुंचे। कार्यक्रम में भूपेंद्र कंडारी, महेश पांडे, दिनेश जुयाल, मोहन जोशी, बजरंग अग्रवाल, राजेश मित्तल, राकेश जुयाल आदि उपस्थित रहे।
श्री गणेश उत्सव समिति पटेलनगर के गणेश महोत्सव में शनिवार की शाम श्री शर्मा बंधु एवं पार्टी ने भजनों से भक्तों को सराबोर कर दिया। भजन गायकों ने मेरा साईं वो जाने पीर पराई.., मां तेरियां चुनरिया लाल-लाल.., हरे रामा-हरे कृष्णा.. भजनों की प्रस्तुति दी।
चित्रकला प्रतियोगिता
सुबह चित्रकला प्रतियोगिता में 250 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर योगेश आनंद, आशू वर्मा, चंद्रमोहन आनंद, तेजेंद्र हरजाई, मनीष जौली, बृजेश भाटिया आदि उपस्थित रहे।
गणेश मंडल सेवा संस्थान समिति के तत्वावधान में दीपनगर में गणेश उत्सव के छठे दिन श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन किया गया। शनिवार के दिन कथा में श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का बखान किया गया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र जोशी, रमेश राणा, नरेश शर्मा, खेमदत्त भट्ट, रमेश राणा, देवेंद्र पैन्यूली, नेतराम, अरविंद, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
पढ़ें, अब खाद्य सुरक्षा योजना गुरुजी के 'हाथ'
मन्नूगंज में गणपति युवा सेवा समिति के पंडाल में भगवान गणेश के दर्शनों के लिए श्रद्घालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। सुबह पंडाल में पं. शशि बल्लभ शास्त्री ने विशेष पूजा के साथ ही शाम को वरदानी जागरण पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नीनू सहगल, अशोक कोहली, प्रकाश नेगी, देेवेंद्र सिंह मोंटी, मुकेश प्रजापति, प्रमोद गोयल उपस्थित रहे।
पूजा, हवन के बाद किया विसर्जन
माया ग्रुप ऑफ कालेज में शनिवार को भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा के बाद हवन का आयोजन किया गया। जिसके बाद भगवान गणेश से अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जन किया गया।
इससे पूर्व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन मनोहरलाल जुयाल, वाइस चेयरमैन डा. आशीष सेमवाल, मेनेजिंग डायरेक्टर तृप्ति सेमवाल, निदेशक (तकनीकी) डा. रवि जुयाल, निदेशक (व्यावसायिक) डा. एचएल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...