फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangster Vikram Murder: पुलिस को मिले अहम सुराग, दो आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना, जल्द होगा खुलासा

Sun, 15 Feb 2026 08:22 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Crime News: देहरादून में झारखंड के गैंगस्टर विक्रम की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
विज्ञापन
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में हुए कुख्यात विक्रम हत्याकांड के दो आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार करने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, इसमें बागबेड़ा का विशाल और जुगसलाई आशुतोष बताया जा रहा है। एक अन्य की तलाश के लिए नोएडा समेत अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन


आईजी गढ़वाल राजीवन स्वरूप ने पत्रकारों से बातचीत में बाताया कि इस मामले में अहम सुराग मिले हैं। जल्द इस पर खुलासा किया जाएगा।

Gangster Murder: ताइक्वांडो सिखाते-सिखाते जरायम की दुनिया का मास्टरमाइंड बन गया विक्रम, ऐसे बनाया था रसूख

ऐसे हुई थी वारदात

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दिनदहाड़े सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी।  विक्रम शर्मा रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम में व्यायाम करने गया था। वहां से निकलते वक्त करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सीढ़ियों पर दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर मैक्स अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो पैदल मॉल के अंदर गए और गोली मारने के बाद वहां से पैदल ही निकल गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश वहां से कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे इसके बाद काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन

मिनटों में ओझल हुए थे हमलावर

शहर के सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर गैंगस्टर विक्रम पर हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से मिनटों में ओझल हो गए थे। 

बेखौफ हमलावरों ने चेहरा तक नहीं ढका

विक्रम को गोली मारने वाले हमलावर किस कदर बेखौफ हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान अपना चेहरा तक नहीं ढका था। बाइक चलाने वाला हमलावरों का साथी तो हेलमेट पहने है लेकिन पीछे बैठे दोनों शूटरों का चेहरा खुला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें