फ्लैट और किट्टी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली एक महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक रेखा भट्ट निवासी बड़ोवाला जौलीग्रांट मूल पता माता मंदिर रोड व सुमन लाल निवासी बड़ोवाला गैंग बनाकर काम करते हैं। दोनों फ्लैट के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं और फर्जी अनुबंध तैयार कर बयाने के रूप में रकम ठगते हैं। साथ ही वह गैंग बनाकर किट्टी का संचालन भी करते हैं और बाद में किट्टी का पैैसा डकार जाते हैं। कहा कि इनके कार्य से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है। दोनों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। मा.सि.रि.