आरोप है कि इस पर शगुन ने कंपाउंडर को धमकाया और डॉक्टर का मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर शगुन ने पिस्टल निकालकर कंपाउंडर पर तान दी। उसने गोली चलाने की भी कोशिश की, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं तो उसने पिस्टल की बट कंपाउंडर के सिर पर मारकर खून से लथपथ कर दिया।
घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। शोर मचाने पर आरोपी अपने रिश्तेदार को लेकर अस्पताल से फरार हो गया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। साथ ही फुटेज को कब्जे में ले लिया। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि शगुन पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कंपाउंडर पर पिस्टल तानने के मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर शगुन के पास पिस्टल कहां से आई। पिस्टल के संबंध में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। इसकी भी जांच कर रही है कि शगुन के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं।
पुराना आपराधिक इतिहास
कंपाउंडर पर पिस्टल तानने वाले शगुन पंडित का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में कई मामलों में जेल भी जा चुका है। पुलिस अब उसकी क्राइम हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने भी अधीनस्थों को शगुन की पुरानी कुंडली खंगालने के निर्देश दिए हैं।