देहरादून। गिरोह बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी और ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। तीनों पर क्षेत्र में विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहने और लोगों में भय फैलाने का आरोप है।
डीजीपी ने ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एसएसपी की ओर से रायपुर पुलिस की ओर भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने रितेश मिश्रा निवासी ग्राम रामपुर मिश्र, बलिया, हाल पता देवलोक कॉलोनी, शिमला बाईपास , फुरकान अली, उर्फ अहमद निवासी राजीव नगर नेहरू कॉलोनी, हाल पता मोरोवाला क्लेमेंटटाउन व महाराज सिंह बिष्ट निवासी अगरोड़ा, पौडी गढ़वाल हाल निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मा.सि.रि.