फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट

Sun, 22 Mar 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 21 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर शनिवार को हुई गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में शुभ मुहूर्त तय किया गया। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री मंदिर के कपाट 21 अप्रैल को 12 बजकर 30 मिनट पर कर्क लग्न में खोले जाएंगे।

20 अप्रैल को रवाना होगी डोली
20 अप्रैल को शीतकालीन मठ मुखबा से दोपहर डेढ़ बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री के लिए रवाना होगी, जो रात को भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में रहेगी और 21 को सुबह गंगोत्री पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना की डोली 21 को
उधर, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री मंदिर के कपाट 21 अप्रैल को खुलेंगे। एक-दो दिन में शुभ मुहूर्त तय किया जाएगा।

यमुना की डोली 21 अप्रैल सुबह शीतकालीन मठ खरसाली गांव से यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में अध्यक्ष भागेश्वर सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष संजीव सेमवाल, हिमाचल सेमवाल, रजनीकांत आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें