फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सुनगर के पास भारी भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, मलबे के साथ सड़क पर आए बोल्डर

Thu, 07 May 2020 05:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आए दिन हो रही बारिश भूस्खलन का कारण बनने लगी है। बृहस्पतिवार सुबह सुनगर एवं गंगनानी के बीच भारी भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन में आए भारी बोल्डरों को तोड़ने के लिए बीआरओ को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे सुनगर एवं गंगनानी के बीच रीड़ा नामे तोक में भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के साथ आए भारी बोल्डर गंगोत्री हाईवे पर पसरने से यहां यातायात अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बीआरओ के जवान यहां यातायात बहाली के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन भारी बोल्डरों को हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।


इन बोल्डरों को ब्लास्टिंग कर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस स्थान पर आज यातायात बहाल होने की उम्मीद नहीं है। गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध होने से गंगोत्री हाईवे एवं सीमावर्ती चौकियों के साथ ही उपला टकनौर क्षेत्र के गांव अलग-थलग पड़ गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस हिस्से में दोनों ओर फंसे लोगों को आपदा प्रबंधन दल के जवानों ने पैदल ही पार करवाया। समाचार लिखे जाने तक यहां हाईवे खोलने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

तहसील लैंसडौन के डेरियाखाल में पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां काट रही एक किशोरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से किशोरी बुरी तरह झुलस गई। उसे उपचार के लिए कैंट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएन गैरोला ने बताया कि बुधवार शाम डेरियालखाल निवासी गीता (12) पुत्री दलबहादुर डेरियाखाल चुंगी के पास लकड़ी काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने पर उसे आकस्मिक सेवा वाहन 108 से उपचार के लिए कैंट अस्पताल ले जाया गया था। सूचना पर पहुंची लैंसडौन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।  
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें