फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास हादसा, खाई में गिरी बाइक, दो लोग सुरक्षित, बीआरओ का एक कर्मचारी लापता

Thu, 02 Jul 2026 08:06 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में बीआरओ का एक कर्मचारी करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर लापता हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने रातभर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री हाईवे के पास भैरवघाटी से करीब तीन किलोमीटर देर रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ गंगोत्री की टीम और 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हुई।

 बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें दो लोग सुरक्षित हैं, जबकि सुरेश लामा (26) मूल निवासी नेपाल एवं वर्तमान निवासी हिमाचल प्रदेश, लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से लापता हो गए।जानकारी के अनुसार, तीनों बीआरओ में भैरवघाटी क्षेत्र में कार्यरत हैं।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात करीब 2:30 बजे तक लापता युवक की तलाश में खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन लगातार बारिश और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। खराब मौसम को देखते हुए रात में अभियान रोक दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धामी सरकार का फैसला:  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण शुरू; नई शिक्षा व्यवस्था लागू

आज सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोबारा मौके पर पहुंचकर लापता युवक की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें