फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएनजीसी को गंगोत्री, गेल को यमुनोत्री का जिम्मा

Sun, 06 Aug 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gangotri dham - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के चार धाम में से दो धामों गंगोत्री और यमुनोत्री के विकास में पेट्रोलियम मंत्रालय अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। अपने दो महत्वपूर्ण उपक्रमों ओएनजीसी और गेल को पेट्रोलियम मंत्रालय जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है। गंगोत्री धाम का जिम्मा ओएनजीसी और यमुनोत्री धाम का जिम्मा गेल के सुपुर्द किया जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक में इस संबंध में करीब-करीब निर्णय हो गया है। हालांकि अंतिम तौर पर निर्णय लेने से पहले एक बैठक सितंबर में फिर से बुलाई गई है।
विज्ञापन


बीजेपी के चुनाव प्रभारी रहे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने उत्तराखंड के इन दोनों प्रमुख धामों के लिए अपने मंत्रालय के स्तर पर काम कराने का वायदा किया था। इस क्रम में दिल्ली में आयोजित बैठक में खास तौर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत को बुलाया गया था। दिल्ली से फोन पर ‘अमर उजाला’ को यमुनोत्री विधायक ने बताया कि ओएनजीसी और गेल सामुदायिक जिम्मेदारी के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री के विकास में काम करेंगे। इसके अलावा, पूरे उत्तरकाशी जिले में विभिन्न विकास कार्यों में भी पेट्रोलिय मंत्रालय के उपक्रम अपनी भूमिका निभाएंगे।

रावत के मुताबिक, सितंबर में एक और बैठक मंत्री के स्तर पर बुलाई गई है। इसमें उत्तरकाशी के डीएम और अन्य अफसरों को भी बुलाया जाएगा। विकास कार्यों की रूपरेखा क्या होनी चाहिए, इस पर सितंबर की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी और प्लानिंग की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्री ने विधायकों से गंगोत्री-यमुनोत्री समेत पूरे जिले की तमाम समस्याओं पर भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें