फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, कांप रहा गंगोरी बैली ब्रिज, जोखिम में हजारों यात्रियों की जान

Wed, 03 Jun 2026 01:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी बैली ब्रिज से गुजरना जान जोखिम में डालना है। पुल पर बढ़ते वाहनों के दबाव और उसकी स्थिति को लेकर भी सवाल उठे थे। 
विज्ञापन
गंगोरी बैली ब्रिज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगोरी बैल ब्रिज को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही है। पुल की स्टील प्लेटों के नेट-बोल्ट ढीले पड़ने से जहां प्लेटों में कंपन और आवाज आने लगी है वहीं स्थानीय लोगों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला बताया है।

विज्ञापन


विशेषकर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान पुल से तेज आवाजें सुनाई दे रही है। हाल ही में पुल पर बढ़ते वाहनों के दबाव और उसकी स्थिति को लेकर भी सवाल उठे थे। अब स्टील प्लेटों के ढीले बोल्ट सामने आने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चारधाम यात्रा में प्रतिदिन हजारों वाहन पुल से गुजर रहे हैं।

ऐसे में समय रहते तकनीकी खामियों को दूर करना जरूरी है। पूर्व सभासद देवेंद्र चौहान ने कहा कि पुल की स्टील प्लेटों के नेट-बोल्ट ढीले पड़ना गंभीर विषय है। उन्होंने बीआरओ से तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी विभाग को पत्र भेजकर पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: वरिष्ठ नेता नहीं चाहते थे महामंत्री अजय कुमार यहां रहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया था फीडबैक
विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर राजकिशोर ने बताया कि विभाग को मामले की जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही तकनीकी टीम पुल का निरीक्षण कर सभी ढीले बोल्ट कसने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें