फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी पर दीपावली तक नहीं होगा पानी, गंगनहर हुई बंद

Wed, 12 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
गंगनहर बंद होने से हरकी पैड़ी पर पानी नहीं रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने मंगलवार आधी रात से गंगनहर बंद कर दी है। हालांकि तमाम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन विभाग ने इसे दरकिनार कर नहर की मरम्मत का हवाला दिया है। अब दीपावली तक गंगा घाट जल के बिना बेनूर रहेंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार में मायापुर स्कैप चैनल से निकलने वाली गंगनहर जहां पश्चिमी यूपी में सिंचाई के लिए बड़ा वरदान है, वहीं दिल्ली के एक बड़े हिस्से की पेयजल आपूर्ति भी करती है। यूपी सिंचाई विभाग हर साल दशहरा से दीपावली तक गंगनहर बंद करता है।

इस दौरान गंगनहर व सिंचाई प्रकल्पों की मरम्मत कराई जाती है। गंगा के जलविहीन होने से हरिद्वार में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी इस दौरान थम सी जाती है। हालांकि विभाग हरकी पैड़ी पर स्नान योग्य जल छोड़ने का वादा करता हैं, लेकिन कई बार गंगा स्नान को वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निराश लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


इससे हरिद्वार का व्यापार भी दीपावली तक चौपट हो जाता है। लिहाजा, तमाम व्यापारिक व सामाजिक संगठन इस गंगा बंदी का विरोध करते हैं। इस बार भी विरोध के बावजूद मंगलवार आधी रात से गंगनहर बंद कर दी गई। एसडीओ सुशील यादव ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर सालाना बंदी के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें