जिलाधिकारी ने बताया कि कुुछ आतंकी संगठनों की देश में भीड़ भरे स्थानों पर विस्फोट करने जैसी धमकी देने को देखते हुए हरकी पैड़ी, आसपास के घाटों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आदि पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले दिनों रुड़की रेलवे स्टेशन पर एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बम धमाका करने की चेतावनी दी गई थी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने जोन और सेक्टरों में तैनात पुलिस अधिकारियों के सहयोग से कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहेंगे। मंगलवार से सभी की ड्यूटी शुरू हो जाएगी जो मेला संपन्न होने तक जारी रहेगी।