फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: ऑनलाइन-ऑफलाइन नकल माफिया में गैंगवार, आयोग के पूर्व अध्यक्ष का चौंकाने वाला खुलासा, नहीं कर पाए ये काम

Wed, 10 Aug 2022 02:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आयोग के चेयरमैन एस राजू ने पेपर लीक मामले में धांधली को लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। वे 2016 से चेयरमैन के पद पर तैनात थे। सितंबर में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था। अब उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
यूकेएसएसएससी के चेयरमैन एस राजू ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं पर ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं के अलग-अलग गैंग हैं, जिनमें बड़ा गैंगवार है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष एस राजू ने अमर उजाला से बातचीत में यह बात स्वीकारी। उन्होंने कहा कि इस वजह से चाहकर भी वह आठ से अधिक ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं करा पाए।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष रहे एस राजू ने कहा कि आयोग की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नकल माफिया सक्रिय हैं। इनमें कई सफेदपोश से लेकर कोचिंग संस्थानों के मालिक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन परीक्षाओं का अलग और ऑनलाइन परीक्षाओं का अलग गैंग है। इनके बीच गैंगवार है। उन्होंने पेपर लीक जैसी घटनों से सुरक्षा के तौर पर ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं शुरू कीं।

वन दरोगा, सहायक कृषि अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक लेखाकार, जेई, वैयक्तिक सहायक जैसी आठ परीक्षाएं ऑनलाइन भी कराईं, लेकिन ऑफलाइन परीक्षाओं के माफिया इन परीक्षाओं के विरोध में दुष्प्रचार पर उतर आए। दबाव में आकर उन्होंने आगे की ऑनलाइन परीक्षाओं का फैसला रोक लिया। इसी प्रकार, जब भी कोई ऑफलाइन परीक्षा कराई जाती है तो ऑनलाइन नकल माफिया इस परीक्षा के दुष्प्रचार में जुट जाते हैं ताकि आयोग दबाव में आकर ऑनलाइन परीक्षाएं कराए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आजादी की चाह: जिन किलकारियों से घर-आंगन होना था गुलजार, वो जेल की चहारदीवारी में कैद, सलाखों के पीछे है दर्द
विज्ञापन

 

कोचिंग सेंटरों की भूमिका संदेह के घेरे में
आयोग के अध्यक्ष रहे एस राजू का कहना है कि कोचिंग संस्थानों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। कई परीक्षाओं में समय-समय पर कोचिंग सेंटर संचालकों की मिली भगत सामने भी आ चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें