प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरियां बेची जा रही हैं और विभिन्न विभागों में बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए अपने चहेतों को काम दिए जा रहे हैं।
गोदियाल ने श्रीनगर विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पांच साल तक विधायक निधि खर्च नहीं की। अब उसी निधि से सांस्कृतिक सामग्री बांटी जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पांच साल तक उनके लिए केवल ढोलक और चिमटा ही प्राथमिकता में रहे।
उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भी प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया अपनाए बिना अपने लोगों को काम दिए जाने सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा।