फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: अतिथियों का मान बढ़ाएंगे उत्तराखंड के उत्पाद, बदरी-केदार मंदिर की कलाकृति सहित यह रहेंगे खास

Mon, 19 Sep 2022 10:02 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

G20 Summit 2022: विदेश मंत्रालय ने केदारनाथ, बदरीनाथ मंदिर की कलाकृति, ऐपण, पहाड़ी टोपी और जैविक उत्पाद का सर्वे किया। सम्मेलन के लिए मंत्रालय जल्द उत्पादों का अंतिम चयन करेगा। सचिव उद्योग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मंत्रालय तय करेगा कि सम्मेलन के लिए कौन सा उत्पाद चाहिए।
विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 सम्मेलन की मेजबानी इस बार भारत को मिली है। सम्मेलन में देश दुनिया से आने वाले अतिथियों का मान उत्तराखंड के उत्पाद भी बढ़ाएंगे। विदेश मंत्रालय ने राज्य के कई उत्पादों का सर्वे किया। जल्द ही मंत्रालय की ओर से उत्पादों का अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने जी-20 सम्मेलन के लिए सभी राज्यों से विशेष स्थानीय उत्पादों की सूची मांगी थी। दिल्ली में राज्यों की ओर से अपने उत्पादों को प्रस्तुत किया गया। उत्पादों के चयन के लिए प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है, जिसने प्रस्तुत उत्पादों का सर्वे किया। 

उत्तराखंड की ओर से केदारनाथ, बदरीनाथ मंदिर, लक्ष्मण झूला ऋषिकेश, घंटाघर देहरादून का प्रतीकात्मक कलाकृति के अलावा नैनीताल का ऐपण, जैविक उत्पाद में उत्तरकाशी का लाल चावल, शहद, अल्मोड़ा की बाल मिठाई, चंपावत का शहद, बागेश्वर की तांबे से बनीं गागर व अन्य उत्पाद, नेटल फाइबर (कंडाली) से बनी जैकेट, ब्रह्म कमल निशान की पहाड़ी टोपी, पिथौरागढ़ जिले के ऊनी शॉल, मफलर, ऊधमसिंह नगर जिले मूंझ घास से बने उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उत्तराखंड के उत्पादों को खूब सराहा गया
इसमें उत्तराखंड के उत्पादों को खूब सराहा गया। मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी ने उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के उत्पादों की स्थानीय विशेषता, गुणवत्ता को परखा है। माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रालय सम्मेलन के लिए उत्पादों को चयनित करेगा।  

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेशभर में पुलों के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर तक खनन पर रोक, शासन ने जारी किए निर्देश

जी-20 सम्मेलन के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से राज्य के स्थानीय उत्पाद मांगे गए थे। दिल्ली में उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। उत्पादों के चयन के लिए गठित कमेटी ने एक-एक वस्तु के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उसकी गुणवत्ता को परखा है। मंत्रालय तय करेगा कि सम्मेलन के लिए कौन सा उत्पाद चाहिए। -डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव उद्योग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें