फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल पेपर और गाइड के भरोसे छात्रों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी प्रखंड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, साहिया आजकल शिक्षकों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। स्कूल में भूगोल और रासायनिक विज्ञान के प्रवक्ता का पद बीते छह साल और एलटी हिंदी विषय का पद एक साल से रिक्त पड़ा है। प्रशासनिक और सहायक अधिकारी के पद भी बीते कुछ सालों से रिक्त हैं, जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों को मॉडल पेपर और गाइड के सहारे परीक्षाओं की तैयारी करनी पड़ रही है। स्कूल में पाटन, नेवी, समाल्टा, कनबुआ, अलसी, सकनी, ककाड़ी, कुरोली, बोहरी, खतासा, पाटा, फटेऊ, डामटा, चामड़ी, मलेथा, उपरोली, विनोऊ, रानीगांव, बुहार खेड़ा, कोठा, तारली, नराया, कोथी, लोरली, अस्टाड़, बंतोऊ, पानुवा, मसराड समेत 24 से अधिक गांव से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। स्कूल में कुल 370 छात्र हैं।
विज्ञापन

अभिभावक शूरवीर सिंह तोमर, केशर सिंह तोमर, जवाहर सिंह, दयाराम पंवार, प्रेम सिंह तोमर, आनंद सिंह बिष्ट आदि का कहना है कि
शिक्षक तैनाती न होने का सीधा असर छात्रों के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट पर पड़ता है। लंबे समय से अभिभावक स्कूल में शिक्षक तैनाती की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है अगर विभाग शीघ्र स्कूल में शिक्षक तैनाती नहीं करता तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। उधर, स्कूल की प्रधानाचार्य सीबी विश्वकर्मा का कहना है, रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती के संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। मुख्य शिक्षाधिकारी आशारानी पैन्यूली ने बताया कि शासन स्तर पर रिक्त पड़े पदों को गेस्ट टीचरों के माध्यम से भरने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें