फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस बीमारी बढ़ने के साथ ही मेडिकल स्टोरों से गायब हुई फ्लुकोनाजोल, फंगीसोल जैसे इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक फंगस का खौफ फैलते ही बाजार से फ्लुकोनाजोल और फंगीसोल जैसे इंजेक्शन बाजार से गायब होने लगे हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों की मानें तो ब्लैक फंगस जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले दोनों इंजेक्शन की मांग पहले बहुत कम थी। लेकिन ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते ही मांग कई गुना बढ़ गई है। इनकी आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में मरीजों के परिजन इंजेक्शन के लिए मेडिकल स्टोरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

पटेलनगर स्थित साईं मेडिकोज के संचालक अरविंद शर्मा की मानें तो उनके पास फ्लुकोनाजोल और फंगीसोल जैसे इंजेक्शन नहीं हैं। जबकि इन इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए लगातार दवा कंपनियों से मांग की जा रही है। ब्लैक फंगस के मरीजों के परिजन डॉक्टरों की सलाह पर इंजेक्शन को लेने के लिए आ रहे हैं। लेकिन इंजेक्शन नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमोवेश यही बात लक्ष्य मेडिकल स्टोर के संचालक लोकेश शर्मा ने भी कही।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र संचालित करने वाले मुकुल अग्रवाल ने बताया कि केंद्रों में फ्लुकोनाजोल और फंगीसोल जैसे इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं की जाती है। अलबता फ्लुकोनाजोल पाउडर की आपूर्ति हो रही है। यह पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लैक फंगस बीमारी से जूझ रहे मरीजों और तीमारदारों को बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरेसिन इंजेक्शन पहले ही नहीं मिल रहे थे। ऐसे में अब फ्लूकोनाजोल और फंगीसोल इंजेक्शन की कमी ने मुसीबत और बढ़ा दी है। इससे पहले कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडीसिविर इंजेक्शन को लेकर भी यही स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें