फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार बवाल: प्रदेश सरकार कराएगी घायल का पूरा इलाज

Wed, 30 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव में हुई झडप में घायल का इलाज उत्तराखंड सरकार सरकार द्वारा कराया जाएगा। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने इसकी जानकारी दी। नेगी ने दो व्यक्तियों की आपसी मारपीट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने पर भी तनाव पैदा करने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि घायल राजपाल का इलाज का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार के द्वारा वहन किया जायेगा। इसके लिए सीएमआई के डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने जनता से शांति बनाये रखने में अपना सहयोग दिये जाने और भ्रामक प्रचार के माध्यम से माहौल को खराब करने वालों से बचने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाले दोषी लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को धैर्य बनाये रखने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लकड़ी पड़ाव में हुई दो पक्षों में मारपीट की घटना के बाद से शहर में मंगलवार को पूरे दिन तनावपूर्ण हालात बने रहे। बाजार बंद होने से शहर में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। मैदानी क्षेत्र से गढ़वाल जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। बुधवार को भी शहर के स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

यूपी बॉर्डर पर कड़ा पहरा
मंगलवार को शहर में तोड़फोड़ और बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही यूपी बॉर्डर पर कड़ा पहरा बैठा दिया। मैदानी क्षेत्र से आने वाले हर वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। कई वाहन कौड़िया बैरियर से ही लौट रहे थे।

इसके चलते शहर और पर्वतीय इलाकों में जाने वाले यात्रियों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। भाबर के गांवों से खरीदारी के लिए बाजार आई महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा। शहर में हंगामा और उत्पात का माहौल देखकर शहरवासी सहमे रहे। लोगों का कहना है कि कोटद्वार में इस तरह के हालात से लोग भी हैरत में रहे।
विज्ञापन

आईजी गुंज्याल ने लिया हालात का जायजा

दोपहर बाद कोटद्वार पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल संजय गुंज्याल ने गोखले मार्ग, स्टेशन रोड और सब्जी मंडी में तोड़फोड़ के बाद हालात का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि दो लोगों के बीच मारपीट की घटना को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तोड़फोड़ करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। पांच कंपनी पीएसी कोटद्वार में तैनात कर दी गई है। हालात की समीक्षा की जा रही है।

लाठीचार्ज के विरोध में आज बंद का ऐलान
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा समेत कई अन्य संगठनों ने बुधवार को बाजार बंद और जुलूस का ऐलान किया है। लाठीचार्ज में लाठीचार्ज में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत. राजगौरव नौटियाल, राजकुमार, प्रमोद डोबरियाल, दुर्गेश जोशी समेत कई महिलाएं भी घायल हुई हैं।

इन संगठनों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन महिलाओं पर लाठीचार्ज करने से भी नहीं हिचका। ऋषि कंडवाल ने कहा इस मामले में पुलिस-प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध बताया। कहा कि बुधवार को बंद का ऐलान किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें