फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में मनाया गया हरेला पर्व, लगाए एक फलदार व औषधीय पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरुराम राय (एसजीआरआर) विश्वविद्यालय में शनिवार को हरेला पर्व के अवसर पर स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेस व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कुलपति, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने विभिन्न फलदार व औषधीय पौधे लगाए।
विज्ञापन

कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि हरे-भरे वृक्ष प्राणवायु देने के साथ-साथ कई रोगों को दूर भी करते हैं। इसलिए हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए। प्रकृति हमें हर पल कुछ न कुछ देती ही रहती है। हम पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकते हैं। इस अवसर पर एनसीसी गर्ल्स यूनिट द्वारा पर्यावरण संरक्षण की थीम पर गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. यूएस रावत, अनुपम सर्व सेवा समिति की संरक्षक डॉ. इंदुबाला, डॉ. दीपक सोम, एनएसएस समन्वयक प्रो. एससी पचैरी, प्रो. मनीषा सिंह, प्रो. सरस्वती काला, प्रो. अरुण आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें