फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा

Sat, 06 Jun 2026 01:37 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)

सार

फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। सेब 250 रुपये किलो तक पहुंच गया। महंगाई से फलों की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
फल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सेब, नाशपाती, अनार, मौसमी और लीची समेत अधिकांश फलों के दाम पिछले सीजन के मुकाबले सवा से डेढ़ गुना अधिक हैं। महंगे फलों के कारण लोग खरीदारी से दूरी बना रहे हैं, जिससे स्थानीय फल विक्रेताओं की बिक्री भी प्रभावित होने लगी है और बाजार में ग्राहकी घट रही है।

स्थानीय फल विक्रेताओं के अनुसार मंडियों से ही फलों के दाम बढ़कर आ रहे हैं, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई ग्राहक फलों के बढ़े हुए दाम सुनकर बिना खरीदारी किए ही लौट जाते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: घंटे भर बारिश, छह डिग्री गिरा पारा, चलेंगी तेज हवाएं, जानें 11 जून तक का मौसम अपडेट

बाजार में लोकल सेब 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि विदेशी लाल सेब 400 रुपये प्रति किलो से अधिक कीमत पर उपलब्ध है। केले के दाम भी 70 रुपये प्रति दर्जन है। आम, लीची, अनार और अंगूर समेत अन्य फलों के दामों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो फलों की मांग और बिक्री दोनों पर असर पड़ सकता है।

फल दाम (प्रति किलोग्राम)
आम 100 रुपये
लीची 150 रुपये
अनार 250 से 300 रुपये
अंगूर 200 रुपये
मौसमी 150 रुपये
अनानास 150 से 200 रुपये
नाशपाती 350 रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें