IIपहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद अब पाला मुसीबत बन गया है। सड़कों पर वाहनों के फिसलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गुरुनानक स्कूल मार्ग पर पाला के कारण पानी का टैंकर फिसल गया और रेलिंग पर अटक गया। वहीं, कैंपटी रोड पर भी वाहनों के फिसलने की खतरा बना हुआ है।
I
I
I
Iइसके अलावा हाथी पांव मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए, कैंपटी रोड, कैमल बैक, अटल उद्यान, धनोल्टी मार्ग, गुरुनानक स्कूल मार्ग सहित कई अन्य स्थानों पर जमकर पाला पड़ रहा है। इससे लोगोंं की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को अटल उद्यान में पाले की सफेद चादर नजर आई। कैंपटी रोड भी पाला के कारण सफेद दिखाई दिया। गुरुनानक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी ने बताया कि स्कूल के मार्ग पर पाले पर मिट्टी डाली गई है। वहीं, हाथीपांव मार्ग में भी दो स्कूटी चालक पाला पर फिसलकर चोटिल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि पालाग्रस्त क्षेत्र में चूने का छिड़काव किया गया है।I