फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नए सत्र से बोर्ड के बजाय इंटरैक्टिव पैनल पर पढ़ेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में केंद्रीय विद्यालय के छात्र ब्लैक एंड व्हाइट बोर्ड के बजाय इंटरैक्टिव पैनल पर पढ़ाई करेंगे। इसके अलावा छात्रों को अत्याधुनिक लैब की भी सुविधा दी जाएगी। हालांकि, यह सुविधा अभी सिर्फ पीएमश्री केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों को ही मिलेगी। इसके लिए इन विद्यालयों को अलग से बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन




छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालयों में इंटरैक्टिव पैनल लगाए जा रहे हैं। एक केवि के प्राचार्य ने बताया, बीते कुछ वर्षों से बच्चों में लिखने-पढ़ने की आदत कम हुई है। ऐसे में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसला लाभकारी सिद्ध होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के 44 केंद्रीय विद्यालयों में से 23 पीएमश्री विद्यालय हैं। जबकि, देहरादून के 11 केवि में से सात पीएमश्री केवि हैं।


हमारे विद्यालय में नए सत्र से सभी कक्षाओं में इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय की लैब को भी तकनीकी के मदद से नए रूप में तैयार किया गया है। - अवधेश दुबे, प्राचार्य, पीएमश्री केवि, अपर कैंप
विज्ञापन








इंटरैक्टिव पैनल के जरिये ही नए सत्र से सभी कक्षाओं में पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर दी गई हैं। - मामचंद, प्राचार्य पीएमश्री केवि, आईएमए





प्रोजेक्ट केवि में अभी सुविधा नहीं

शहर में चार प्रोजेक्ट केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें अभी इंटरैक्टिव पैनल की सुविधा नहीं मिली है। एक प्रोजेक्ट केवि के प्राचार्य ने बताया, छात्रों को इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े बजट की आवश्यकता होती है। लेकिन, हमारे विद्यालय के पास बजट की कमी होने के चलते नए सत्र से हम इन सुविधाओं पर काम नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में प्रबंधन से वार्ता करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें