आंध्र प्रदेश के राजसुंदरी में आयोजित नेशनल सब जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता के एपी वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने कांस्य पदक जीत प्रदेश के नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एपी इवेंट में सोशल बलूनी फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी रुद्राक्ष राणा, अक्षत पुंडीर और भानु प्रताप घरिया ने उत्तराखंड के लिए कांस्य पदक हासिल किया। 25 से 28 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में देश भर से 750 खिलाड़ियों के साथ 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड फेंसिंग टीम के कोच प्रदीप कोठारी ने बताया, प्राकाम्य कोठारी ने भी एकल स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।