फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर ऐसा भाया कि फ्रांस से पहुंच गए बदरीनाथ

Wed, 21 May 2014 10:23 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट पर प्रसिद्ध तीर्थ बदरीनाथ धाम के बारे में पढ़ और देखकर फ्रांस के 11 पर्यटकों का दल यहां बदरीनाथ धाम पहुंचा। बदरीनाथ धाम पहुंचे फ्रांसीसी श्रद्धालुओं के इस दल में चार चिकित्सक और सात इंजीनियर हैं।
विज्ञापन


धाम की तीर्थयात्रा पर देश भर से तो तीर्थयात्री तो पहुंच ही रहे हैं, उनके साथ विदेशी श्रद्धालु भी आ रहे हैं। अभी तक 163 विदेशी श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में मत्था टेक चुके हैं।

इंटरनेट से ली धाम के बारे में जानकारी

बुधवार को धाम पहुंचे फ्रांसीसी श्रद्धालु मार्टिन, गैरार्ड हर्बट, अनार्डे ड्यूपोंड, ऑलिव आंद्रे और डेनियल ने बताया कि बदरीनाथ धाम के बारे में उन्होंने इंटरनेट पर पढ़ा।

उन्होंने बताया क‌ि उनको नेट से जाना क‌ि इस स्थान को भू बैकुंठ कहते हैं। यहां की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए यहां पहुंचे हैं। यहां का मौसम भी आनंदित कर देने वाला है।
विज्ञापन

पहाड़ों की खूबसूरती देखकर अचंभित

फ्रांस से आए इन सभी यात्रियों का दल पहाड़ों की खूबसूरती को देखकर अभिभूत है। बताया कि ऋषिकेश से यात्रा शुरू की तो रास्ते में ऊंची-ऊंची पहाड़ की चोटियां और पहाड़ों की ढलान पर आवासीय भवन अचंभित कर देने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के बाद वे केदारनाथ धाम की यात्रा भी करेंगे। पूरी यात्रा मौसम पर निर्भर रहेगी। दल दो दिनों तक बदरीनाथ धाम में ही रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें