फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अस्पताल में भर्ती 100 वषीर्य स्वतंत्रता सेनानी ने पीएम मोदी से जताई अंतिम इच्छा, बेटे ने लिखा पत्र

Sun, 10 Dec 2023 02:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उत्तरकाशी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरियालाल राही ने पीएम मोदी के लिए पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा बताई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरियालाल राही वर्तमान में दून अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अंतिम इच्छा जाहिर की है। राही ने पीएम मोदी के लिए अपने पुत्र चिरंजीव से पत्र लिखवाया है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखवाया, केंद्रीय और राज्यों की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रम में आजादी का इतिहास और सेनानियों की जीवनी को प्रमुखता देने के साथ ही भूखंड आवंटित किया जाए। इन्होंने कहा है कि राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल और सेनानी सदन स्थापित किया जाए। केंद्रीय व राज्य सेवाओं में 10 फीसदी लंबवत आरक्षण तीसरी पीढ़ी तक लागू किया जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi News: पति और बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी महिला, गुलदार ने पीछे से झपट्टा मार किया लहूलुहान


कहा है कि भारत सरकार की ओर से सेनानियों के हित को लेकर जो एमिनेंट कमेटी पूर्व वर्षों में गठित की गई है उसमें प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को वयोवृद्ध सेनानियों की जगह शामिल किया जाए। क्योंकि, देश में बचे अस्वस्थ सेनानी अब इस अवस्था में नहीं हैं कि वह इस कमेटी में होने वाली बैठक में नियमित रूप से शामिल हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें