फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अब कैंसर का होगा मुफ्त इलाज

Thu, 15 Oct 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आप कैंसर, ओपन हार्ट (कार्डियक) सर्जरी, डायलिसिस, हेड इंजरी, स्पाइनल सर्जरी और पिडयेट्रिक सर्जरी जैसी बीमारियों का इलाज भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत करा सकेंगे।
विज्ञापन


इस योजना में 15 गंभीर (सुपर स्पेशलिटी) बीमारियों को जोड़ा गया है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री संशोधित योजना को लागू करेंगे। इसके बाद दो लाख रुपए तक का उपचार कैशलेस हो सकेगा। अभी इस योजना में 50 हजार रुपए तक की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाई) के तहत प्रदेश के करीब 12 लाख परिवारों को कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। वर्तमान में योजना के तहत अधिकतम 50 हजार रुपए तक का कैशलेस उपचार कराया जा सकता है। लंबे समय से राज्य सरकार बीमा कवर की राशि बढ़ाने और कई अन्य बीमारियों को शामिल करने पर विचार कर रही थी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को योजना को संशोधित करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


विभाग ने एमएसबीवाई का संशोधित प्रारूप तैयार किया है। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री इसे लागू करेंगे। इसके बाद लोगों को दो लाख रुपए तक का उपचार मुफ्त मिलेगा। सुपर स्पेशलिटी बीमारियों में भी लाभ मिल सकेगा।
- डॉ. आरपी भट्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक

एमएसबीवाई में 10 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के बीमा प्रीमियम के रूप में बुधवार को इंश्योरेंस कंपनी को जारी किए गए। शासन से मंजूरी मिलने के बाद देर शाम स्वास्थ्य महानिदेशालय कार्यालय ने भुगतान की अग्रिम कार्रवाई की। बीमा कंपनी का सरकार पर लगभग 12 करोड़ रुपए का बकाया हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें