महंत इंद्रेश अस्पताल ने ग्राम पंचायत मेहरावना में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इसमें सर्दी, जुकाम, खांसी की आदि के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। निशुल्क दवा वितरित की गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत आईपीएस जगत राम जोशी ने 13 गांवों के 100 परिवारों को निशुल्क रजाई और गद्दे वितरित किए। शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए जरूरी सलाह दी। मास्क लगाने के लिए कहा। सेवानिवृत आईपीएस जगत राम जोशी ने कहा, ठंड के देखते हुए जरूरतमंद लोगों को रजाई गद्दे दिए गए। इस दौरान डॉ. जगदीश लखेड़ा, डॉ. अंकुश, डॉ. भूपेंद्र राणा ग्राम प्रधान शर्मिला देवी, सुनीता देवी, विक्रम सिंह चौहान, गंभीर चौहान, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।