लोक आस्था के पर्व पर छठव्रती महिलाओं ने अस्तांचलगमाी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। सैंकड़ो की संख्या में व्रती महिलाएं लिहिंए अरग हे मईया, दिहीं आशीष हजार, करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार... आदि पारंपरिक गीत गाते हुए भीमावाला स्थित गंगभेवा वावड़ी की तक पहुंचीं। यहां विशेष तौर पर तालाब के आसपास के क्षेत्र में रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। महिलाओं ने पानी में उतरकर सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ मईया के जयकारे लगते रहे।
छठ महापर्व के चलते सुबह से बाजारों में लोगों की भीड़ रही। विकासनगर, सेलाकुई, सहसपुर में व्रतियों के परिवारजनों ने फल, सब्जी व पूजन के सामान की खरीदारी की। इस दौरान दुकानों में जबरदस्त भीड़ रही है। व्रती महिलाएं 24 घंटे के निर्जला व्रत के बीच परिवारजनों के साथ तालाबों और नदी के किनारों तक पहुंची। महिलाओं ने पत्तों और गन्ने से मंडप तैयार किया। महिलाओं ने छठ मइया को धूप-दीप अर्पित कर उनका पूजन किया। परिवारजनों ने अस्तांचलगामी सूर्य को दूध और जल का अर्घ्य दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य छठ मइया को अर्पित फल, मिठाई आदि को प्रसाद के रूप में अपने साथ ले आए। घरों में छठ मइया का ध्यान करते हुए रात्रि जागरण चलता रहा। इस दौरान पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष लल्लन गुप्ता, संरक्षण एके गौतम, आरपी गिरी, सुधीर कुमार, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे। व्रती महिलाएं सोमवार सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारायण करेंगी।
आसन तट पर हुआ रात्रि जागरण
महापर्व के तीसरे दिन व्रती शाम को आसन नदी तट पर पहुंचीं। उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजन स्थल पर छठ पूजा समिति सेलाकुई व प्रवासी कल्याण सहयोग समिति सेलाकुई ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। रात भर कार्यक्रम स्थल पर रात्रि जागरण चलता है। सुबह भंडारे का आयोजन भी हुआ। जमनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में टिंकू कुमार, पंकज मिश्रा, पिंटू, सुनील सिंह, चंदन ठाकुर, प्रमोद प्रेमी आदि उपस्थित रहे।
सेलाकुई/ सहसपुर। महापर्व के तीसरे दिन व्रती शाम को आसन नदी तट पर पहुंचीं। उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजन स्थल पर छठ पूजा समिति सेलाकुई व प्रवासी कल्याण सहयोग समिति सेलाकुई ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। रात भर कार्यक्रम स्थल पर रात्रि जागरण चलता है। सुबह भंडारे का आयोजन भी हुआ। जमनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में टिंकू कुमार, पंकज मिश्रा, पिंटू, सुनील सिंह, चंदन ठाकुर, प्रमोद प्रेमी आदि उपस्थित रहे।