देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परेड मैदान में निशुल्क कोविड आरटी पीसीआर सैंपल बूथ स्थापित किया गया है, जिसमें सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक कोविड जांच के लिए सैंपल दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार कोविड संक्रमण के दौरान जांच के लिए अस्पताल में भीड़ होने के कारण लोग आने में परहेज करते हैं, जिसको देखते हुए कनक चौक के पास परेड ग्राउण्ड में सैम्पल कलैक्शन केन्द्र स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर पर्याप्त स्थान होने के कारण सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी सुगमता से हो सकेगा।