फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: उत्तराखंड में अप्रैल तक सभी गांव बिजली से हो जाएंगे रोशन, फ्री में मिलेंगे कनेक्शन

Fri, 13 Apr 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन

अप्रैल में प्रदेश के सभी गांव बिजली से रोशन हो जाएंगे। प्रदेश में अभी 12 ऐसे गांव बचे हैं, जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। इन गांवों में 30 अप्रैल तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। इस बात की जानकारी प्रदेश की ऊर्जा सचिव राधिका ने केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह को नई दिल्ली में बृहस्पतिवार आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी।

विज्ञापन


केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक बुलाई थी। उनका फोकस ग्रामीण विद्युतीकरण और सौभाग्य योजना पर था। उन्होंने प्रदेश के सभी गांवों में बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बिजली - फोटो : FILE PHOTO
इस पर ऊर्जा सचिव ने उनको जानकारी दी कि राज्य में अब 12 ऐसे गांव बचे हैं जहां बिजली नहीं पहुंच पाई है। इन गांवों में अप्रैल तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। इसके अलावा, प्रदेश के सभी घरों में दिसंबर तक बिजली पहुंचा दी जाएगी।

इसके लिए प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। मार्च के दौरान 36 हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। ऊर्जा सचिव ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश के 116 गांवों में कैंप लगाकर बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। बैठक में यूपीसीएल के एमडी बीसीके मिश्रा और डायरेक्टर (प्रोजेक्ट) एमके जैन भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें