फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला और उसके भाई की जमीन धोखाधड़ी कर बेची

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद महिला और उसके भाई की जमीन को जालसाजों ने धोखाधड़ी कर बेच दिया। महिला की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रायपुर निवासी ममता गुप्ता ने तहरीर में बताया कि चालंग में स्थित जमीन के उनके पिता सुभाष चंद गोयल निवासी राजपुर उनके भाई सुरेश उर्फ सुरेंद्र कुमार संयुक्त रूप से स्वामी थे। उनके पिता की मृत्यु 2004 में हो गई थी। वर्ष 2006 में यह संपत्ति ममता गुप्ता और उनके भाई प्रवीण कुमार के नाम पर आ गई। उन्होंने जमीन का मुआयना कराया और 25 जनवरी 2023 को जमीन की खतौनी की सत्यप्रति प्राप्त की तो पता चला कि उनकी जमीन के दस्तावेजों में किसी और का ही नाम दर्ज है।
उन्होंने दस्तावेजों की जांच करवाई तो पता चला कि सुरेश कुमार निवासी विकासनगर, सुभाष कुमार निवासी कालसी, सुभाष कुमार मित्तल निवासी हरिपुर कालसी ने अंकित अग्रवाल के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन अनिल प्रकाश निवासी डांडा लखोंड को बेच दी। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें