फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मकान बेचने का अनुबंध कर ठग लिए गहने और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बेचने के नाम पर एक फौजी की पत्नी से ठगी की गई। ठगी करने का आरोप भी एक फौजी और उसकी पत्नी पर है। आरोप है कि इन्होंने मकान का अनुबंध किया और 28 लाख रुपये नकद व 16 लाख रुपये के गहने हड़प लिए। कैंट पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले में पायल थापा पत्नी तपन थापा निवासी डाकरा बाजार ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि शादी से पहले वह दिल्ली में रहती थीं। इस दौरान उनकी जान पहचान फरहा राना पत्नी विकास निवासी नई बस्ती, मोथरोवाला से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़िता की शादी हुई तो इसके बाद उनके ससुराल वाले जमीन की तलाश कर रहे थे। पायल थापा ने तब फरहा से बात की। उसने बताया कि वह अपना मोथरोवाला का मकान बेचकर नेपाल जाने की तैयारी कर रहे हैं। उसे 28 लाख रुपये में पीड़ित पक्ष को बेचने की डील की।
एग्रीमेंट होने पर पीड़ित पक्ष ने 28 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इस बीच एक दिन फरहा पीड़ित महिला के घर पहुंची। कहा कि उसे शादी में जाना है। पहनने के लिए गहने मांगे। तब पीड़िता ने अपने और अपनी जेठानी के करीब 16 लाख रुपये के गहने दे दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष ने रजिस्ट्री नहीं कराई और गहने भी नहीं लौटाए। पीड़ित पक्ष को पता लगा कि आरोपी महिला और उसके पति ने इस तरह धोखाधड़ी कर कई लोगों से रकम ली हुई है। पुलिस ने फरहा और उसके पति विकास राना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें