फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म बनाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से हड़पे 90 लाख

Mon, 18 Sep 2017 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
मुंबई के तीन लोगों ने देहरादून के एक प्रॉपर्टी डीलर से फिल्म बनाने के नाम पर 90 लाख रूपये हड़प लिए। प्रॉपर्टी डीलर ने तीनों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि जय सिंह निवासी नया गांव विजयपुर हाथीबड़कला प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। जय सिंह को फिल्में बनाने का शौक है। पहले भी कुछ फिल्मों में निवेश कर चुके हैं। शंकर सिंह के मुताबिक मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े सतीश रेड्डी निवासी अंधेरी वेस्ट मुंबई, रिजवान और दिनेश मोहन निवासी नवजीवन सोसायटी अंधेरी वेस्ट मुंबई 2014 में देहरादून आए थे। उनकी मुलाकात जय सिंह से हुई। तीनों लोगों ने जय सिंह को फिल्म इंडस्ट्रीज में निवेश करने का ऑफर दिया। जय सिंह और तीनों लोगों का एक फिल्म में पैसा लगाने के लिए ऐग्रीमेंट हुआ। ऐग्रीमेंट के हिसाब से जय सिंह ने फिल्म में निवेश करने के लिए 90 लाख रुपये के अलग-अलग चैक दिए।

तीनों ने जय सिंह से चैक लेने के बाद भी महीनों तक कोई फिल्म नहीं बनाई तो जय सिंह ने तीनों से संपर्क कर अपने 90 लाख रुपये वापस मांगे। तीनों लोगों ने जय सिंह को 90 लाख का एक चैक दिया, जो बाउंस हो गया। पता चला कि चैक जिस खाते का है वह 2010 में बंद हो चुका था। धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद जय सिंह ने तीनों लोगों से संपर्क किया। लेकिन तीनों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। पुलिस ने जय सिंह की शिकायत पर रविवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें