फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रसीद से हो रही केदारनाथ यात्रियों से लूट, जानिए पूरा मामला

Sat, 27 May 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान आशुतोष के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम में यात्रियों से लूट का एक नया मामला उजागर हुआ है। कुछ अज्ञात लोग श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की फर्जी रसीद बनवाकर दर्शन के नाम पर यात्रियों से 14 से 20 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में समिति ने अज्ञात के खिलाफ केदारनाथ पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक एक गिरोह सक्रिय रूप से मंदिर समिति की फर्जी रसीद के सहारे दर्शन कराने के नाम पर प्रति यात्री 2100 रुपये ले रहा है।

एक पर्ची से एक साथ छह-सात यात्रियों से 14 से 20 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। शुक्रवार को समिति के कुछ लोगों ने धाम में यात्रियों से अवैध रसीद बरामद की। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। समिति ने इस मामले में केदारनाथ पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फर्जी रसीद से बीकेटीसी के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में केदारनाथ पुलिस में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। समिति ने अपनी रसीद का सैंपल भी अब बदल दिया है ताकि कोई उसकी नकली रसीद न बना सके।
-बीडी सिंह, सीईओ बीकेटीसी 

बीकेटीसी ने अज्ञात के खिलाफ एमआईआर दर्ज कराई है। इसके आधार पर जांच की जा रही है। पूरे दिन मंदिर परिसर से केदारपुरी में किसी भी प्रकार की रसीद से यात्रियों से रुपये लेने की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-विपिन चंद्र पाठक, चौकी प्रभारी केदारनाथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें