फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएल बनवाने के लिए मांगे दस्तावेजों से लगाई आढ़ती के बैंक खातों में सेंध

Mon, 13 Jan 2020 12:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मांगें दस्तावेजों से आढ़ती के परिचित ने ही उनके खाते की एप्लीकेशन अपने मोबाइल में डाउनलोड कर 27.96 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। रकम मांगने पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देकर वह फरार हो गया। आढ़ती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि योगेश जैन निवासी सेवला कलां आढ़ती हैं। कुछ महीने पहले परिचित ललित वर्मा ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उनके दस्तावेज लिए। जिसका दुरुपयोग करते हुए ललित ने योगेश जैन के तीन बैंकों के खातों में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया। इसके आधार पर बैंक की एप्लीकेशन भी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर ली। समय-समय पर इन खातों से धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करता रहा।

इस तरह से ललित वर्मा द्वारा योगेश जैन के तीन खातों से 27 लाख 96 हजार एक सौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। योगेश जैन को इस बात का पता चला तो उन्होंने ललित वर्मा से बात की। ललित ने शुरू में पूरी रकम लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में वह आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन


यही नहीं रकम मांगने पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। उसके बाद वह फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें