जिंदगी के दुख-दर्द दूर करने तांत्रिक की शरण में पहुंची एक महिला को चूना लग गया।
पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल
तांत्रिक लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया। महीनों बाद फौजी पति छुट्टी पर आए तब मामला खुला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
डालनवाला निवास विद्या रावत पत्नी हरपाल रावत ने टीवी पर एक तांत्रिक का हर दुख से निवारण दिलाने का विज्ञापन देखा। महिला ने विज्ञापन में दिखाए नंबर पर कॉल किया तो तांत्रिक ने चुटकी में हर समस्या दूर करने की बात कही।
पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
उसने महिला से अपनी सारी ज्वेलरी लेकर आने के लिए कहा। बताया कि ज्वेलरी में मंत्र फूंककर वह उसे लौटा देगा, जिसे पहनते ही उसकी सारी दिक्कत दूर हो जाएंगी।
छह मार्च को महिला 16 साल के बेटे के साथ सीएमआई चौक के समीप एक कांप्लेक्स में तांत्रिक के दफ्तर में पहुंची।
तांत्रिक ने ज्वेलरी एक घड़े में रख दी और कपड़े से इसे ढक दिया। कुछ देर मंत्र पढ़ने के बाद घड़ा महिला को लौटा दिया, इस ताकीद के साथ कि घड़ा घर जाकर ही खोले।
पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'
महिला घर पहुंची और घड़े से कपड़ा हटाया तो उसके भीतर एक अंडा और दो फूल निकले। लोग हंसी न उड़ाएं, इसके लिए महिला ने किसी को धोखाधड़ी की जानकारी नहीं दी।
गुरुवार को सेना में सूबेदार पति हरपाल छुट्टी पर आए तो पत्नी ने सारी कहानी बता दी। हरपाल पत्नी को लेकर तुरंत आराघर चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पढ़ें, इस सीट से अपने सपूत को चुनाव लड़ाएंगे एनडी तिवारी!
चौकी प्रभारी सचिन पुंडीर ने बताया शिकायत मिलते ही एक टीम बताए पते पर भेजी गई, लेकिन ऑफिस खाली था। बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।