फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मकान बेचने के नाम पर 12.21 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दंपती ने महिला से मकान का सौदा किया। इस सौदे में 12.21 लाख रुपये ले लिए और मकान किसी दूसरे को बेच दिया। ठगी की शिकार हुई महिला ने एसएसपी को शिकायत की, जिसके बाद अब पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि घोसी गली निवासी रेखा डोरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रेखा डोरा की मुलाकात चार साल पहले मुफ्फरनगर के रहने वाले मसूद अहमद और उसकी पत्नी फराह से हुई थी। इस दंपती ने अपना मकान बिकाऊ बताया। डोरा को यह मकान पसंद आ गया और इसकी कीमत 33 लाख रुपये तय की गई। दोनों पक्षों के बीच एक अनुबंध भी हो गया। बतौर एडवांस उन्होंने दंपती को 12.21 लाख रुपये दे दिए। रजिस्ट्री की तारीख भी तय कर दी गई। लेकिन, दंपती आनाकानी करने लगा। रेखा डोरा ने जब पड़ताल की तो पता चला कि मसूद और फराह ने इस मकान को किसी और को बेच दिया है। उन्होंने अपने पैसे मांगे तो दंपती ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें