फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आयुष्मान योजना में घपला, कालिन्दी अस्पताल पर 1.19 करोड़ का जुर्माना, हफ्तेभर में जमा करने के आदेश

Wed, 10 May 2023 12:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कालिंदी हॉस्पिटल ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में प्रधानमंत्री जन आरोग्ध्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत 696 मरीजों के इलाज का क्लेम लिया था। बाद में जांच में पता चला कि यह सभी क्लेम फर्जी थे। 
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीजों के इलाज के नाम पर घपला करने वाले विकासनगर के जीवनगढ़ स्थित कालिंदी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एक करोड़ 19 लाख 98 हजार 170 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम अस्पताल के चेयरमैन को एक सप्ताह के भीतर प्राधिकरण के खाते में जमा न कराने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, कालिंदी हॉस्पिटल ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में प्रधानमंत्री जन आरोग्ध्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत 696 मरीजों के इलाज का क्लेम लिया था। बाद में जांच में पता चला कि यह सभी क्लेम फर्जी थे। जांच के बाद प्राधिकरण ने इस अस्पताल को अपनी सूची से हटा दिया था। क्लेम की राशि की वसूली को लेकर प्राधिकरण ने अस्पताल के चेयरमैन सतीश कुमार जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनके जवाब से प्राधिकरण संतुष्ट नहीं हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वन भूमि में बनी 256 मजारों पर कार्रवाई, अवैध धर्मस्थलों को हटाने के लिए प्रदेशभर में अभियान तेज

प्राधिकरण के निदेशक डॉ. वीएस टोलिया ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की गाइडलाइन के तहत अस्पताल प्रबंधन को क्लेम की कुल धनराशि 1,19,98,170 रुपये 16 मई तक प्राधिकरण के खाते में जमा कराने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर समय से धनराशि जमा न कराई गई तो प्राधिकरण की ओर से रिकवरी और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें