फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट बंद, अब छह माह गोपीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान रहेगी डोली

Fri, 17 Oct 2025 08:38 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज सुबह बंद हो गए। अब छह माह डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान रहेगी।
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज शुक्रवार को सुबह शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। आज ही रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर पहुंच जाएगी। कपाट बंद होने के दौरान यहां करीब 500 श्रद्धालु मौजूद रहे।

रुद्रनाथ के पुजारी सुनील तिवारी ने बताया कि सुबह चार बजे से भगवान रुद्रनाथ की पूजा शुरू हो गई थी। सभी पूजाएं संपन्न कराने के बाद सुबह छह बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। साढ़े सात बजे डोली ने रुद्रनाथ से प्रस्थान किया। पंच गंगा, पितृधार होते हुए पनार गुग्याल होते मोली बुग्याल पहुंचेगी। वहां भगवान को राजभोग लगेगा (नए अनाजों का भोग)। वहां से डोली सगर गांव पहुंचेगी। यहां पर भी नए अनाज का भोग लगाया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  करनदीप सिंह लापता प्रकरण; जांच हुई अब रिपोर्ट का इंतजार, 26 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

सूर्यास्त होने से पहले डोली गोपीनाथ मंदिर पहुंच जाएगी और यहां भगवान को नए अनाज का भोग लगाया जाएगा। छह माह तक भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान रहेगी। बताया कि कपाट बंद होने पर भगवान को मंदार (बुखला) के 251 पुष्प गुच्छों से ढका जाएगा। कपाट खुलने पर इन फूलों को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें