फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार साल की बच्ची से छेड़खानी, मां पहुंची तो धक्का देकर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने चार साल की बच्ची को अपने साथ ले जाकर उससे छेड़खानी शुरू कर दी। बच्ची चिल्लाई तो उसकी मां मौके पर पहुंची। महिला को वहां देखकर आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र की है। एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उनकी चार साल की बेटी आठ सितंबर को अपने घर पर मौजूद थी। इसी बीच पास में ही रहने वाला बबलू नाम का युवक इस बच्ची को अपने साथ कमरे में ले गया। यहां उसने बच्ची से छेड़खानी की तो बच्ची चिल्लाई। चिल्लाने की आवाज सुनेने के बाद बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो बबलू उन्हें धक्का देकर भाग गया। एसओ ने बताया कि महिला की शिकायत पर बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल बबलू घर से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी बबलू भी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें