फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पिता के पीछे-पीछे चलता गया चार साल का बच्चा, तालाब में डूबने से ह़ुई मौत

Sun, 22 Mar 2020 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार के लक्सर में सैदाबाद गांव में चार वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने पिता के पीछे-पीछे खेत की तरफ गया था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक परिवार के लोग शव दफनाने की तैयारी में लगे थे।

विज्ञापन


सैदाबाद गांव निवासी सोनू रविवार को गांव के निकट स्थित तालाब के पास खेत की ओर गए थे। इसी बीच पीछे-पीछे उनका चार वर्षीय बेटा शिवम भी आने लगा। सोनू की नजर उस पर नहीं पड़ी। कुछ देर बाद सोनू खेत से वापस आ गए, लेकिन शिवम रास्ता भटककर तालाब के निकट पहुंच गया।

तालाब के निकट जाने पर उसका पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच गांव के एक युवक ने तालाब में शिवम का शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान पति राकेश चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें